Dd Creators Corner:रील बनाओ और छा जाओ… क्रिएटर्स के लिए खुला नेशनल टीवी पर आने का रास्ता, ₹10,000 का इनाम – Earn Up To 10,000 On Dd News Creator’s Corner’ Launched For Influencers With 20k+ Followers;apply Now

Summary

दूरदर्शन न्यूज (DD News) ने डिजिटल क्रिएटर्स के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म पेश किया है। क्रिएटर्स कॉर्नर के जरिए अब रील्स और यूट्यूब की दुनिया के सितारे नेशनल टेलीविजन पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। अगर किसी क्रिएटर के 20 हजार या उससे ज्यादा फॉलोअर्स हैं, तो वे 2 मिनट के शॉर्ट क्लिप्स…

Dd Creators Corner:रील बनाओ और छा जाओ… क्रिएटर्स के लिए खुला नेशनल टीवी पर आने का रास्ता, ₹10,000 का इनाम – Earn Up To 10,000 On Dd News Creator’s Corner’ Launched For Influencers With 20k+ Followers;apply Now

दूरदर्शन न्यूज (DD News) ने डिजिटल क्रिएटर्स के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म पेश किया है। क्रिएटर्स कॉर्नर के जरिए अब रील्स और यूट्यूब की दुनिया के सितारे नेशनल टेलीविजन पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। अगर किसी क्रिएटर के 20 हजार या उससे ज्यादा फॉलोअर्स हैं, तो वे 2 मिनट के शॉर्ट क्लिप्स से लेकर लॉन्ग-फॉर्म स्टोरीटेलिंग तक सबमिट कर सकते हैं। 

यह पहल दिखाती है कि 2026 में मीडिया कैसे बदल रहा है। ये दर्शाता है कि शॉर्ट वीडियो अब सिर्फ इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शाूर्ट्स और एआई-बेस्ड एडिटिंग टूल्स से बना कंटेंट सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नेशनल टीवी का हिस्सा भी बन सकेगा।

ये भी पढ़े: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट: डीपफेक पर सरकार का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

क्रिएटर्स को क्या फायदा मिलेगा?

जो क्रिएटर्स रील्स बनाते हैं या रील्स बनाने के शौकीन है, उनके लिए ये एक शानदार मौका है। इससे उन्हें सोशल मीडिया से आगे नेशनल एक्सपोजर मिलेगा। इतना ही नहीं यह पहल न केवल नेशनल ब्रॉडकास्टर पर फीचर होने का मौका देती है, बल्कि आपके कंटेंट के लिए 10,000 रुपये तक की कमाई का जरिया भी बनी है। इसके साथ उनके कंटेंट को प्रोफेशनल पहचान मिलेगी और लाखों दर्शकों तक सीधी पहुंच होगी।

ये भी पढ़े: Kung Fu Robots: इंसानों संग कुंग फू सीखते दिखे ह्यूमनॉइड रोबोट, Viral Video ने चौंकाया

जीतने वाले को क्या मिलेगा?

इस पहल के तहत, 20 हजार से अधिक फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर्स को उनके कंटेंट की अवधि के आधार पर भुगतान किया जाएगा। 

 


























क्र.सं. कंटेंट की अवधि मिलने वाली राशि (इनाम)
1. 2 मिनट तक 2,400 रुपये
2. 2 से 5 मिनट तक 2,400  + 20 प्रति सेकंड (2 मिनट के ऊपर)
3. 5 मिनट से अधिक 6,000 + 20 प्रति सेकंड (अधिकतम 10,000)

कब और कहां देखें?


  • शो का समय: क्रिएटर्स कॉर्नर को सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे तक प्रसारित होगा।

  • कंटेंट की चॉइस: आप अपना पुराना या नया, दोनों तरह का बेहतरीन कंटेंट शेयर कर सकते हैं।

  • पात्रता: यह मौका उन इन्फ्लुएंसर्स के लिए है जिनके पास 20,000 या उससे अधिक फॉलोअर्स हैं।

कैसे करें सबमिट?

क्रिएटर्स अपना कंटेंट ईमेल या व्हाट्सएप के जरिए भेज सकते हैं, जहां क्वालिटी और क्रिएटिविटी को प्राथमिकता दी जाएगी।


  • क्या सबमिट करें: 2 मिनट की शॉर्ट क्लिप से लेकर लंबी स्टोरीटेलिंग तक।

  • थीम: आप किसी भी क्वालिटी कंटेंट पर अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं।

  • कैसे जुड़ें: क्रिएटर्स अपना बेस्ट कंटेंट ईमेल (ddnews.creatorscorner@gmail.com) या व्हाट्सएप (+91 8130555806) पर भेज सकते हैं।

 

Exit mobile version