लाभ पंचमी, जिसे कई स्थानों पर सौभाग्य पंचमी के नाम से भी जाना जाता है, का पर्व हर साल दिवाली के पांचवें दिन मनाया जाता है। यह दिन ‘लाभ’ और ‘सौभाग्य’ की प्राप्ति के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अवसर पर व्यापारिक समुदाय के लोग अपने व्यवसाय की शुरुआत के लिए तैयार होते हैं और अपने नए बहीखातों की पूजा करते हैं। इस दिन की पूजा से उन्हें अपने व्यवसाय में समृद्धि और लाभ की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है, जिससे नए कार्य शुरू करने के लिए यह दिन अत्यंत शुभ होता है। आइए, इस अवसर पर हम जानें कि लाभ पंचमी इस साल कब पड़ रही है, इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व क्या है।
लाभ पंचमी 2025 कब है?
लाभ पंचमी का त्योहार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष, लाभ पंचमी का आरंभ 25 अक्टूबर 2025 को शनिवार के दिन रात 03 बजकर 48 मिनट पर होगा। इसके बाद, इसका समापन 27 अक्टूबर 2025 को सोमवार के दिन सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर होगा। हालांकि, उदया तिथि के अनुसार, लाभ पंचमी का पर्व 26 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।
लाभ पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त
लाभ पंचमी के दिन पूजा के लिए सबसे शुभ समय ‘पंकामी बेला’ होता है, जो सुबह के समय आती है। व्यापारी इस समय अपने बही-खातों की पूजा करते हैं और नए व्यापार की शुरुआत करते हैं। इसके अलावा, घरों में भी पूजा करना इसी समय बहुत लाभकारी माना जाता है। इस वर्ष, पंचमी बेला का मुहूर्त 26 अक्टूबर 2025 को सुबह 06 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक है, जो कुल मिलाकर लगभग 3 घंटे 44 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें: पैसों की कमी के कारण घर में मची रहती है हाय-तौबा, तो आज ही कर लें ये 3 काम
लाभ पंचमी 2025 का महत्व
लाभ पंचमी का पर्व व्यक्ति के जीवन और व्यवसाय में कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है। इसे ‘सौभाग्य पंचमी’ के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है सौभाग्य को बढ़ाने वाली तिथि। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यापार में उन्नति और लाभ की प्राप्ति होती है। जो लोग इस दिन नया कार्य या व्यापार शुरू करते हैं, उनके लिए यह दिन बहुत ही फलदायी होता है। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
यदि आपको हमारी स्टोरी से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए या आपके पास कोई सवाल हैं, तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आपके फीडबैक का स्वागत करते हैं और सही जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते रहेंगे। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करना न भूलें। ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए हरजिंदगी के साथ जुड़े रहें।
लाभ पंचमी से जुड़े प्रश्न
- लाभ पंचमी के दिन क्या दान करें?
- लाभ पंचमी के दिन अनाज, गुड़, घी, कपड़े और धन का दान करना चाहिए।
- लाभ पंचमी के दिन कौन से मंत्र का जाप करें?
- लाभ पंचमी के दिन ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्मयै नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
