Latest Mobiles:25,000 के अंदर 5 जबरदस्त स्मार्टफोन; प्रीमियम फीचर्स के साथ शानदार परफॉर्मेंस, देखें लिस्ट – Thinking Buying Smartphone? These 5 Mobile Phones Under 25,000 Offer Premium Feature Check Out List

Summary

क्या आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो एक बार चार्ज करने पर तीन दिन चले, या वो जो अंधेरे में भी एचडी जैसी फोटो खींचे? अगर हां तो यहां वनप्लस की विशाल बैटरी से लेकर सैमसंग के 6 साल के अपडेट्स और रेडमी के 108MP कैमरे तक, 25,000 रुपये के अंदर अब ऐसे…


क्या आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो एक बार चार्ज करने पर तीन दिन चले, या वो जो अंधेरे में भी एचडी जैसी फोटो खींचे? अगर हां तो यहां वनप्लस की विशाल बैटरी से लेकर सैमसंग के 6 साल के अपडेट्स और रेडमी के 108MP कैमरे तक, 25,000 रुपये के अंदर अब ऐसे विकल्पों के बारे में बताया गया हैं जो प्रीमियम फोन्स को टक्कर दे रहे हैं। iQOO और Motorola भी अपनी परफॉरमेंस और क्लीन डिजाइन से बाजी पलट रहे हैं। 

फोन मॉडल मुख्य खूबी बैटरी / चार्जिंग बेस्ट फीचर
OnePlus Nord CE ऑल-राउंडर 7,100 mAh (80W) बैटरी लाइफ
Redmi Note 15 कैमरा मास्टर 5,520 mAh (45W) 108 MP सेंसर
Motorola Edge 60 प्रीमियम डिजाइन 5,500 mAh (68W) कर्व्ड डिस्प्ले
Samsung M36 लॉन्ग-टर्म सपोर्ट 5,000 mAh (45W) 6 साल अपडेट्स
iQOO Z10x वैल्यू फॉर मनी 6,500 mAh गेमिंग/वैल्यू

 




Trending Videos

2 of 6

वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी
– फोटो : oneplus.in


1. OnePlus Nord CE 5G: मिड-रेंज का नया बैटरी किंग

वनप्लस ने इस बार परफॉरमेंस के साथ-साथ पावर पर बड़ा दांव मारा है। विशाल बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ, ये फोन उन लोगों के लिए है जो चार्जर साथ लेकर नहीं घूमना चाहते।

  • 7,100 mAh बैटरी का जादू: इस सेगमेंट में आमतौर पर 5,000 mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन वनप्लस ने लगभग 40 प्रतिशत ज्यादा कैपेसिटी दी है। इसका मतलब है कि भारी इस्तेमाल के बाद भी फोन दो दिन तक चल सकता है।
  • डाइमेंसिटी 8350 एपेक्स: ये चिपसेट खास तौर पर एआई और गेमिंग स्टेबिलिटी के लिए बनाया गया है। इसमें एप्स पलक झपकते ही खुलते हैं।
  • सोनी एलवाईटी-600 सेंसर: ये कैमरा सेंसर कम रोशनी में भी (लो-लाइट) शोर (Noise) को कम करता है और स्टेबलाइजेशन (OIS) की वजह से चलते हुए वीडियो भी नहीं हिलते या ब्लर नहीं होते हैं।


3 of 6

रेडमी नोट 15 5G
– फोटो : mi.com


2. Redmi Note 15 5G: फोटोग्राफी के शौकीनों की पहली पसंद

शिओमी ने अपने नए मॉडल में 108 MP के प्राइमरी सेंसर के साथ कैमरा गेम को अगले लेवल पर पहुंचा दिया है। अगर रील बनाना और फोटो खींचना आपकी प्राथमिकता है, तो ये विकल्प एक मजबूत दावेदार साबित हो सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें:

  • 3200 Nits ब्राइटनेस: यह इस बजट की सबसे चमकदार डिस्प्ले में से एक है। चिलचिलाती धूप में भी आपको स्क्रीन पर सब कुछ साफ दिखेगा, इससे आपके आंखों पर जोर नहीं पड़ेगा।
  • 108MP : कभी-कभी लोग सोचते हैं कि इतने ज्यादा मेगापिक्सल का क्या फायदा? लेकिन आपको बता दें कि अगर आप फोटो खींचने के बाद उसे काफी जूम या क्रॉप करना चाहते हैं, तो ये एक सही विकल्प माना जा सकता है, क्योंकि इसमें फोटो की क्वालिटी खराब नहीं होती।
  • स्नैपड्रैगन 6 जेन3: ये प्रोसेसर 4nm तकनीक पर आधारित है, जो बहुत कम बिजली खर्च करता है, जिससे बैटरी लंबे समय तक चलती है।


4 of 6

मोटोरोला एज 60 फ्यूजन
– फोटो : motorola.in


3. Motorola Edge 60 Fusion: स्टाइल और सादगी का संगम

मोटोरोला का यह फोन उन लोगों के लिए है जो भारी-भरकम सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि क्लीन एंड्रॉइड अनुभव चाहते हैं।

  • pOLED कर्व्ड डिस्प्ले: किनारों से मुड़ी हुई स्क्रीन फोन को एक बेजल-लेस लुक देती है और वीडियो देखते समय थिएटर जैसा अहसास (Immersive experience) कराती है।
  • 32MP सेल्फी कैमरा: मोटोरोला ने फ्रंट कैमरा पर खास ध्यान दिया है। इसमें क्वाड पिक्सेल तकनीक है जो रात में भी साफ और ब्राइट सेल्फी लेती है।
  • क्लीन यूआई (Android 15): टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि मोटोरोला के फोन में कोई फालतू के एप्स नहीं होते हैं, जिससे फोन हैंग होने की समस्याएं कम होती हैं या न के बराबर होती हैं। इससे प्राइवेसी भी बेहतर रहती है।


5 of 6

सैमसंग गैलेक्सी एम 36 5जी
– फोटो : samsung.com


4. Samsung Galaxy M36 5G: भरोसे का दूसरा नाम

सैमसंग यहां लंबा सफर तय करने की कोशिश में  है। 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा इस फोन को वर्षों सुरक्षित रखता है। 

  • 6 साल के अपडेट्स: ज्यादातर कंपनियां 2 साल बाद फोन को भूल जाती हैं, लेकिन सैमसंग आपको 2032 तक लेटेस्ट फीचर्स और सुरक्षा देता रहेगा। ये आपके निवेश की पूरी वैल्यू देता है।
  • सुपर AMOLED और OIS: सैमसंग की डिस्प्ले के रंग बहुत जीवंत (विविड) होते हैं। वहीं इसके कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) है, जो धुंधली तस्वीरों की समस्या को खत्म करता है।
  • एआई स्मार्ट फीचर्स: सर्कल टू सर्च की मदद से आप स्क्रीन पर किसी भी चीज को गोला बनाकर तुरंत गूगल सर्च कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी एप को खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, न ही जिस एप पर हैं उसको छोड़ने की।


Exit mobile version