Dhanteras: 2025 में 13 दीपक जलाने का महत्व और विधि जानें



धनतेरस का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं, लेकिन इस दिन का सबसे बड़ा महत्व 13 दीपकों से जुड़ा…

धनतेरस का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं, लेकिन इस दिन का सबसे बड़ा महत्व 13 दीपकों से जुड़ा हुआ है। हिंदू शास्त्रों में 11, 21, 51, 101, 108 जैसे संख्याओं को शुभ माना गया है, लेकिन धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाने की परंपरा विशेष महत्व रखती है। अगर आप इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं, तो हम आपको मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी पंडित सौरभ त्रिपाठी के विचारों से अवगत कराएंगे, जो इस परंपरा के महत्व को स्पष्ट करते हैं।

पंडित सौरभ त्रिपाठी बताते हैं, “धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाने से आपको 13 गुना फल प्राप्त होता है। इन्हें घर के अलग-अलग कोनों और दिशाओं में रखने से आपके घर में सुख और समृद्धि का संचार होता है।”

Dhanteras diya direction

धनतेरस पर 13 दीपक जलाने का महत्व

अंक शास्त्र के अनुसार, 13 अंक को रहस्यमय और शक्तिशाली माना जाता है। इसे केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि तंत्र-मंत्र से भी जोड़ा जाता है। कई स्थानों पर इसे स्त्रीत्व से भी जोड़ा गया है। पंडित जी के अनुसार, “हालांकि पूजा-पाठ में 13 की संख्या का विशेष उपयोग नहीं होता, लेकिन हिंदू धर्म में इसे किसी प्रकार से अशुभ नहीं माना जाता। हिंदू कैलेंडर में तेरहवीं तिथि, जिसे ‘त्रयोदशी’ कहते हैं, भगवान शिव को समर्पित है। धनतेरस भी कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन 13 दीपकों का जलाना घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।”

धनतेरस के दिन दिए जलाने की विधि

धनतेरस के दिन दीप जलाने की एक विशेष विधि है। पंडित जी ने इसे सरल स्टेप्स में समझाया है:

  • पहले, आपको पक्की मिट्टी के 12 दीपक और कच्ची मिट्टी का 1 दीपक लेना होगा। इन्हें पानी से अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
  • इसके बाद, दीपकों में रूई की बाती और सरसों का तेल डालकर इन्हें जलाएं।
  • अब शुद्ध जल से दीपकों का 3 बार आचमन करें।
  • दीपकों की पूजा करें, और उन पर रोली और चावल छिड़कें, साथ ही खील आदि डालकर नमस्कार करें।
  • अब आपको कुबेर, यम, तुलसी, लक्ष्मी और धन्वंतरि के लिए पांच दीपक अलग रखकर, बाकी दीपकों को अलग-अलग दिशाओं में रखना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- Dhanteras Pr Jhadu Ke Upay: धनतेरस पर करें झाड़ू के ये उपाय, घर में हमेशा बना रहेगा धन-वैभव और सौभाग्य।

How to light diyas on Dhanteras

धनतेरस के दिन 13 दीपक कहां और कैसे जलाएं?

धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाए जाते हैं, जिन्हें 13 अलग-अलग दिशाओं में रखा जाता है। पंडित जी के अनुसार, “आप पूरे घर को दीपों से जगमगाएं, लेकिन घर की 7 अलग-अलग दिशाओं में दीपक जरूर रखें।”

  • धनतेरस के दिन 2 दीपक घर के मुख्‍य द्वार पर रखना चाहिए, इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी लक्ष्मी का वास होता है।
  • 1 दीपक तुलसी के पौधे के पास रखें, इससे घर में क्लेश मिटता है और रिश्तों में मधुरता आती है।
  • 1 कच्ची मिट्टी का दीपक नाली के पास यम के नाम पर रखें, जिससे अकाल मृत्यु का भय कम होता है।
  • घर में नरख खत्म करने के लिए 1 दीपक बाथरूम में रखें।
  • रसोई में 1 दीपक रखें, ताकि घर में हमेशा अन्न-धन बना रहे।
  • 1 दीपक घर के नजदीकी चौराहे पर रखें, इससे घर की सभी अलाएं-बलाएं दूर होती हैं।
  • धनतेरस के दिन 4 मुख वाले दीपक को दक्षिण दिशा में जलाएं, यह मंगल की दिशा होती है और इससे मंगल दोष कम होता है।
  • यदि पितृ दोष है, तो उसका प्रभाव भी इस दिशा में दीपक जलाने से कम होता है।
  • यदि आपके घर में भगवान कुबेर की कोई तस्वीर या मूर्ति नहीं है, तो उत्तर दिशा में उनके नाम का दीपक जलाना चाहिए, यह दिशा धन और समृद्धि की मानी जाती है।
  • घर की पश्चिम दिशा में शनि देव के नाम का दीपक जलाने से जीवन का अंधकार मिट जाता है।

Author:-