Top 100 GK Questions in Hindi | सामान्य ज्ञान (जीके) के 100 सवाल क्या हैं? परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतरीन गाइड

Summary

GK Questions with Answers in Hindi: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सामान्य ज्ञान (GK) की जानकारी महत्वपूर्ण है। SSC, UPSC, MPPSC, UPPSC, RPSC, BPSC और JPSC सहित कई बड़ी परीक्षाओं में जीके के प्रश्न आते हैं। अगर आप 2026 में अपडेटेड जीके के सवालों को देखेंगे तो अपनी परीक्षाओं की तैयारी…

Top 100 GK Questions in Hindi | सामान्य ज्ञान (जीके) के 100 सवाल क्या हैं?  परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतरीन गाइड

GK Questions with Answers in Hindi: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सामान्य ज्ञान (GK) की जानकारी महत्वपूर्ण है। SSC, UPSC, MPPSC, UPPSC, RPSC, BPSC और JPSC सहित कई बड़ी परीक्षाओं में जीके के प्रश्न आते हैं। अगर आप 2026 में अपडेटेड जीके के सवालों को देखेंगे तो अपनी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर कर पाएंगे। जीके में छात्रों से देश-दुनिया, खेल, विज्ञान, राजनीति, जियोग्राॅफी और इतिहास से अधिक सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए़ इस आर्टिकल में आपके लिए 100 से अधिक आसान और महत्वपूर्ण GK सवाल और उनके जवाब दिए जा रहे हैं। जीके प्रश्नोत्तरी का यह आर्टिकल स्टूडेंट्स के लिए हमेशा काम काम आ सकता है।

जीके के महत्वपूर्ण सवाल-जवाब

रिसर्च और रिपोर्ट्स के आधार पर यहां आपके लिए जीके के महत्वपूर्ण सवाल और जवाब बताए जा रहे हैं जो आपकी परीक्षाओं की तैयारी में काम आएंगे-प्रश्न 1- पृथ्वी पर सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ कौन सा है?

उत्तर: पृथ्वी पर सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ हीरा कहा जाता है।

प्रश्न 2- किस फल को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है?

उत्तर: फलों का राजा आम को कहा जाता है।

प्रश्न 3- पृथ्वी पर कितने महाद्वीप हैं?

उत्तर: पृथ्वी पर 7 (सात) महाद्वी हैं।

प्रश्न 4- दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है।

प्रश्न 5- चांद पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?

उत्तर: नील आर्मस्ट्रांग

प्रश्न 6- दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर: नील नदी

प्रश्न 8- पृथ्वी पर सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

उत्तर: प्रशांत महासागर

प्रश्न 8- किस ग्रह को लाल ग्रह कहा जाता है?

उत्तर: मंगल

प्रश्न 9- दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न 10- टेलीफोन का आविष्कार किसने किया?

उत्तर: अलेक्जेंडर ग्राहम बेल।

प्रश्न 11- दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर: नील नदी

प्रश्न 12- पानी का हिमांक बिंदु क्या है?

उत्तर: 0°C या 32°F

प्रश्न 13- 1930 में दांडी मार्च का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर- महात्मा गांधी

प्रश्न 14- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थीं?

उत्तर- एनी बेसेंट

प्रश्न 15- मोना लिसा की पेंटिंग किसने बनाई?

उत्तर: लियोनार्डो दा विंची

प्रश्न 16- कनाडा का राष्ट्रीय खेल क्या है?

उत्तर: आइस हॉकी

प्रश्न 17- ‘इंडिया विंस फ्रीडम’ किताब किसने लिखी थी?

उत्तर- मौलाना अबुल कलाम आजाद

प्रश्न 18- किस स्वतंत्रता सेनानी को ‘भारत का लौह पुरुष’ कहा जाता है?

उत्तर- सरदार वल्लभभाई पटेल

प्रश्न 19- भारत में पहला सुलतान बनने वाले शासक कौन थे?

उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक

प्रश्न 20- हल्दीघाटी युद्ध में किस राजपूत शासक को वीरता के लिए याद किया जाता है?

उत्तर- महाराणा प्रताप

प्रश्न 21- एक लीप वर्ष में कितने दिन होते हैं?

उत्तर: एक लीप ईयर में 366 दिन होते हैं।

प्रश्न 22- विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है?

उत्तर: माउंट एवरेस्ट

प्रश्न 23- सबसे तेज जमीनी जानवर कौन सा है?

उत्तर: चीता

प्रश्न 24- पानी का क्वथनांक (boiling point) क्या है?

उत्तर: 100°C

प्रश्न 25- सूर्य के सबसे निकट कौन सा ग्रह है?

उत्तर: बुध।

प्रश्न 26. किस देश में सबसे अधिक लोग रहते हैं?

उत्तर- चीन।

प्रश्न 27- भारत का कौन सा राज्य चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर- असम।

प्रश्न 28- भारत के किस शहर को गुलाबी नगरी के रूप में जाना जाता है?

उत्तर- जयपुर

प्रश्न 29- भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?

उत्तर- हॉकी

प्रश्न 30- हवाई जहाज उड़ाने वाले व्यक्ति को क्या कहते हैं?

उत्तर- पायलट

प्रश्न 31- डॉक्टर हमारी धड़कन सुनने के लिए किसका इस्तेमाल करते हैं?

उत्तर- स्टेथोस्कोप।

प्रश्न 32- किस खेल में बल्ले और गेंद का इस्तेमाल करते हैं?

उत्तर- क्रिकेट

प्रश्न 33- किस खेल में रैकेट और शटलकॉक का इस्तेमाल होता है?

उत्तर- बैडमिंटन

प्रश्न 34- टेनिस बॉल का रंग क्या है?

उत्तर- पीला।

प्रश्न 35- शतरंज की शुरुआत किस देश में हुई थी?

उत्तर- भारत।

प्रश्न 36- 1919 में महात्मा गांधी ने कौन सा आंदोलन शुरू किया था?

उत्तर- असहयोग आंदोलन।

प्रश्न 37- भारत को घेरने वाले दो समुद्रों के नाम क्या हैं?

उत्तर- अरबी सागर और बंगाल की खाड़ी।

प्रश्न 38- भारत की राष्ट्रीय नदी कौन सी है?

उत्तर- गंगा।

प्रश्न 39- सबसे लंबा जानवर कौन सा है?

उत्तर- जिराफ।

प्रश्न 40- ऊन किस जानवर की खाल से बनता है?

उत्तर- भेड़।

प्रश्न 41- कौन सा जानवर एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर कूदता है?

उत्तर- बंदर।

प्रश्न 42- भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?

उत्तर- बाघ।

प्रश्न 43- कौन सा पक्षी अपने नाच और पंखों के लिए मशहूर है?

उत्तर- मोर।

प्रश्न 44- किस जानवर को जंगल का राजा कहा जाता है?

उत्तर- शेर।

प्रश्न 45- पृथ्वी की दो गतियां कौन सी हैं?

उत्तर- घूर्णन और परिक्रमण।

प्रश्न 46- भारत कितने देशों के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है?

उत्तर- सात।

प्रश्न 47- दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर- अफ्रीका।

प्रश्न 48- दुनिया का सबसे बड़ा जंगल कौन सा है?

उत्तर- अमेजन वर्षावन।

प्रश्न 49- कौन सा सागर अफ्रीका और एशिया को अलग करता है?

उत्तर- लाल सागर।

प्रश्न 50- भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

उत्तर- कंचनजंगा।

प्रश्न 51- हड़प्पा सभ्यता की खोज कब हुई थी?

उत्तर- 1921 में।

प्रश्न 52- अकबरनामा किसने लिखा था?

उत्तर- अबुल फजल ने।

प्रश्न 53- भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन सा है?

उत्तर- भारत रत्न।

प्रश्न 54- तिरंगे के चक्र में कितनी तिलियां होती हैं?

उत्तर- 24 तिलियां।

प्रश्न 55-बिहू किस राज्य का मुख्य त्योहार है?

उत्तर- असम का।

प्रश्न 56- चटगांव आर्मरी केस के दौरान किसे पकड़ा गया था?

उत्तर- सूर्य सेन।

प्रश्न 57- प्रसिद्ध हैंडबुक ‘अर्थशास्त्र’ किसने लिखी है?

उत्तर- कौटिल्य

प्रश्न 58- चित्तौड़गढ़ में विजय स्तंभ टावर किसने बनवाया था?

उत्तर- राणा कुंभा।

प्रश्न 59-नोबेल पुरस्कार किस देश ने शुरू किया था?

उत्तर- स्वीडन।

प्रश्न 60- पल्लव वंश का संस्थापक का नाम क्या है?

उत्तर- सिंह विष्णु।

भारत की नदियों पर आधारित सामान्य ज्ञान

भारत की प्रमुख नदियों पर आधारित सामान्य ज्ञान के सवाल और जवाब (GK Questions and Answers on rivers of India) इस प्रकार हैं-

प्रश्न 61- नर्मदा और कावेरी नदियां कहां गिरती हैं?

उत्तर- नर्मदा अरब सागर में गिरती है जबकि कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

प्रश्न 62- राजस्थान की नदियां समुद्र तक क्यों नहीं पहुंचती हैं?

उत्तर- माना जाता है कि राजस्थान की कई नदियों का समुद्र तक कोई रास्ता नहीं है और वे रेतीले रेगिस्तानों या खारे पानी की झीलों में गायब हो जाती हैं।

प्रश्न 63- भारत की तीन सबसे लंबी नदियां कौन सी हैं?

उत्तर- देश की 3 सबसे लंबी नदियां सिंधु, ब्रह्मपुत्र और गंगा हैं।

भारत की नदियां (PC-NBT)

प्रश्न 64- भारत की रेगिस्तानी नदियों के नाम क्या हैं?

उत्तर- देश में महत्वपूर्ण रेगिस्तानी नदियों में लूनी, माछू, रूपेन, सरस्वती, बनास और घग्गर शामिल हैं।

प्रश्न 65- भारत की तटीय नदियों में क्या खास है?

उत्तर- देश की अधिकांश तटीय नदियां छोटी हैं। इनमें लगभग 600 छोटी नदियां मुख्य रूप से पश्चिमी तट पर पाई जाती हैं।

प्रश्न 66- विश्व की बड़ी नदियों भारत कौन सी नदी है?

उत्तर- सिंधु नदी विश्व की बड़ी नदियों में से एक है।

प्रश्न 67- ब्रह्मपुत्र नदी भारत में किस नाम से प्रवेश करती है?

उत्तर- भारत में ब्रह्मपुत्र नदी दिहांग नाम से प्रवेश करती है।

प्रश्न 68- कौन-सी नदी ‘बंगाल की खाड़ी’ में गिरती है?

उत्तर- गंगा-ब्रह्मपुत्र का संयुक्त डेल्टा (गंगा, ब्रह्मपुत्र, मेघना)।

प्रश्न 69- किस नदी को ‘बिहार की जीवन रेखा’ कहा जाता है?

उत्तर- कोसी नदी को बिहार की जीवन रेखा कहा जाता है।

प्रश्न 70- कृष्णा नदी का प्रमुख जलस्रोत कहां है?

उत्तर – महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)।

रेलवे सामान्य ज्ञान (Railway GK in Hindi)

रेलवे के जीके के सवाल और जवाब रेलवे की सरकारी परीक्षाओं सहित अन्य एग्जाम्स के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए यहां रेलवे जीके की प्रश्नोत्तर देखें।

प्रश्न 71- इंडियन रेलवे का मुख्यालय कहां है?उत्तर- इंडियन रेलवे का मुख्यालय नई दिल्ली में है।

प्रश्न 72- भारतीय रेलवे में कितने जोन हैं?

उत्तर- भारतीय रेलवे में 18 जोन हैं।

प्रश्न 73- भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कौन-सा है?

उत्तर- घुम स्टेशन भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन है।

प्रश्न 74- भारतीय रेलवे का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन कौन-सा है?

उत्तर- गुजरात का इब रेलवे स्टेशन।

प्रश्न 75- भारतीय रेलवे का लोगो कब अपनाया गया था?

उत्तर- भारतीय रेलवे का आधिकारिक प्रतीक चिन्ह वर्ष 1951 में अपनाया गया था।

(फोटो क्रेडिट- NBT)

प्रश्न 76- कौन-सा रेलवे जोन सबसे बड़ा है?

उत्तर- किलोमीटर के हिसाब से रेलवे का सबसे बड़ा जोन- उत्तर रेलवे है। यह 6,807 किलोमीटर एरिया को कवर करता है।

प्रश्न 77- भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा जंक्शन कहां है?

उत्तर- पश्चिम बंगाल में हावड़ा जंक्शन को सबसे बड़ा जंक्शन माना जाता है। यहां 23 प्लेटफाॅर्म हैं।

प्रश्न 78- भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन कौन सी है?

उत्तर- सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी) तक है। यह 4155 किलोमीटर की दूरी कवर करती है और इसकी यात्रा में 70 से अधिक घंटे लगते हैं।

प्रश्न 79- भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था?

उत्तर- भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण 1950 में हुआ था।

प्रश्न 80- भारत का पहला मेट्रो रेल सिस्टम किस शहर में शुरू हुआ था?

उत्तर- भारत का पहला मेट्रो रेल सिस्टम 1984 में कोलकाता में शुरू हुआ था।

प्रश्न 81- भारत में RTI (सूचना का अधिकार) कब लागू हुआ था?

उत्तर- 12 अक्टूबर 2005 में।

प्रश्न 82- संसद का उच्च सदन कौन सा है?

उत्तर- राज्यसभा।

प्रश्न 83- पहले भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता का नाम क्या है?

उत्तर- रवींद्रनाथ टैगोर।

प्रश्न 84- GST भारत में कब लागू हुआ था?

उत्तर- 1 जुलाई 2017 में।

प्रश्न 85- भारत का पहला ITI कहां खुला था?

उत्तर- खड़गपुर में।

प्रश्न 86- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था?

उत्तर- 1 जनवरी 1949 में।

प्रश्न 87- स्वराज पार्टी की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- सन् 1923 में।

प्रश्न 88- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- 1885 में।

प्रश्न 89- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना कब शुरू हुई थी?

उत्तर- 2016 में।

प्रश्न 90- भारत में पंचायती राज व्यवस्था किस वर्ष लागू हुई थी?

उत्तर- 1959 में।

प्रश्न 91- महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ किसने कहा था?

उत्तर- सुभाष चंद्र बोस।

प्रश्न 92- भारत का राष्ट्रीय वृक्ष कौन सा है?

उत्तर- बरगद।

प्रश्न 93- ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ पुस्तक किसने लिखी थी?

उत्तर- पंडित जवाहरलाल नेहरू।

प्रश्न 94- दुनिया का सबसे बड़े महासागर का नाम क्या है?

उत्तर- प्रशांत महासागर (Pacific)।

प्रश्न 95- आइरिस के मध्य वाले छोटे छेद को क्या कहते हैं?

उत्तर- पुतली।

प्रश्न 96-‘उगते सूरज की भूमि’ कौन सा देश कहा जाता है?

उत्तर- जापान।

प्रश्न 97- ‘भारत का लौह पुरुष’ किसे कहा जाता है?

उत्तर- सरदार वल्लभभाई पटेल।

प्रश्न 98- 1930 के दांडी मार्च का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर- महात्मा गांधी।

प्रश्न 99- कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थीं?

उत्तर- एनी बेसेंट।

प्रश्न 100-गांधीजी ने सत्याग्रह की शुरुआत कहां से की थी?

उत्तर- चंपारण, बिहार से।

भारतीय संविधान से जुड़े प्रश्न

यहां आपकी तैयारी के लिए भारत के संविधान से जुड़े प्रश्न (Constitution GK Questions in Hindi ) महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर दिए जा रहे हैं-

प्रश्न 1- भारतीय संविधान को कब अपनाया गया था?

उत्तर- 26 नवंबर 1949 में।

प्रश्न 2- भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?

उत्तर- 26 जनवरी 1950 में।

प्रश्न 3- भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर- डॉ. राजेंद्र प्रसाद।

प्रश्न 4- भारतीय संविधान के निर्माता किसे कहा जाता है?

उत्तर- डॉ. भीमराव अंबेडकर।

प्रश्न 5- भारतीय संविधान में कितने भाग हैं?

उत्तर- 25 भाग।

प्रश्न 6- भारत के संविधान में धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार किस अनुच्छेद में है?

उत्तर- अनुच्छेद 25 से 28 में।

प्रश्न 7- भारतीय संविधान में सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार किस अनुच्छेद में हैं?

उत्तर- अनुच्छेद 29 और 30 में।

प्रश्न 8- संविधान को कहां रखा गया है?

उत्तर- संविधान की एक मूल प्रति ग्वालियर की सेंट्रल लाइब्रेरी में रखी हुई है।

प्रश्न 9-संविधान की प्रस्तावना में क्या है?

उत्तर- भारत के संविधान की प्रस्तावना (Preamble of Constitution) बताता है कि जनता ही अंतिम सम्प्रभु है। संविधान की प्रस्तावना उन मूल्यों को बताती है, जिन पर संविधान आधारित है।

प्रश्न 10- संविधान बनाने में संविधान सभा को कितना समय लगा?

उत्तर-संविधान सभा को संविधान बनाने में 2 साल और 11 महीने और 18 दिन लगे थे।

सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर

इतिहास, भूगोल और साइंस की सामान्य जानकारी से जुड़े GK Questions & Answers इस प्रकार हैं-

  1. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?जवाहर लाल नेहरू
  2. भारत का राष्ट्रगान क्या है?जन-गण-मन
  3. सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?एशिया
  4. अमेरिका की राजधानी क्या है?वाशिंगटन, डी.सी.
  5. विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?नील नदी
  6. विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?प्रशांत महासागर
  7. हम किस ग्रह पर रहते हैं?पृथ्वी
  8. कंगारूओं के लिए कौन सा देश प्रसिद्ध है?ऑस्ट्रेलिया
  9. ताजमहल कहां स्थित है?आगरा
  10. उगते सूरज की भूमि के रूप में किस देश को जाना जाता है?जापान
  11. विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है?माउंट एवरेस्ट
  12. इंग्लैंड की राजधानी क्या है?लंदन।
  13. बंगाली नाटक नील दर्पण के लेखक कौन हैं?

    दीनबंधु मित्रा।

  14. हरौती भाषा भारत के किस राज्य में बोली जाती है?

    राजस्थान।

  15. किस वैज्ञानिक को जेनेटिक्स का जनक माना जाता है?

    ग्रेगर जोहान मेंडल।

  16. ग्वालियर से 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?

    तात्या टोपे।

  17. आनुवंशिकता की इकाई जीन किससे बनी होती है?

    DNA.

  18. लावणी किस राज्य का नृत्य रूप है?

    महाराष्ट्र।

  19. ब्रिटिश सरकार का पहला अखबार कौन सा था?

    बंगाल गजट।

  20. दुनिया का चक्कर लगाने वाला पहला व्यक्ति कौन था?

    फर्डिनेंड मैगलन।