भिलाई के Oyo होटल में सनसनी: शराब पीने के बाद हुआ विवाद, प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फांसी

Summary

मनेंद्र पटेल, दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कोहका में स्थित एक ओयो (Oyo) होटल में मंगलवार रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कैंप इलाके के रहने वाले 19 वर्षीय शादाब…

मनेंद्र पटेल, दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कोहका में स्थित एक ओयो (Oyo) होटल में मंगलवार रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कैंप इलाके के रहने वाले 19 वर्षीय शादाब शेख के रूप में हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

होटल के कमरे में हुआ था विवाद

पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, शादाब और उसकी प्रेमिका मंगलवार शाम करीब 6 बजे कोहका स्थित ‘हॉटल कुणाल’ में आकर रुके थे। बताया जा रहा है कि रात में दोनों ने कमरे के अंदर जमकर शराब पी।

नशे की हालत में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद शुरू हो गया और तीखी बहस हुई। विवाद के बाद युवती अत्यधिक नशे की हालत में वहीं सो गई। इसी बीच, गुस्से और डिप्रेशन में आकर युवक ने कमरे के भीतर ही फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह जब खुली नींद, तो उड़ गए होश

बुधवार सुबह जब प्रेमिका की नींद खुली, तो कमरे का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। शादाब फंदे पर लटका हुआ था।

  • खुद फंदे से उतारा: घबराकर युवती ने तुरंत शादाब को फंदे से नीचे उतारा और अपने दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलाया।
  • अस्पताल में मृत घोषित: दोस्त तुरंत उसे लेकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद शादाब को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद स्मृतिनगर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का बयान: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि होटल के स्टाफ, घटना के समय बुलाए गए दोस्तों और परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और पूरी सच्चाई साफ हो पाएगी।

Exit mobile version